हे सतनाम हे सतपुरुष
बिलासपुर में सतनामी समाज का उच्च स्तरीय बैठक धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ
Guruvanshaj

बिलासपुर में सतनामी समाज का उच्च स्तरीय बैठक धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ

16 Aug 2026
बिलासपुर में सतनामी समाज का उच्च स्तरीय बैठक धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ
राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब सम्मिलित हुए
बिलासपुर ब्रेकिंग: सतनामी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा 14 अगस्त 2026 को बिलासपुर के न्यू विश्राम गृह में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित किया गया जिसमें परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के पांचवें पीढ़ी के वंशज परमपूज्य धर्म सम्राट जगतगुरु गोसाई राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब जी गुरुगद्दीनशीन गुरुद्वारा भंडारपूरी धाम मुखिया सतनाम धर्म महासभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सतनाम सेना, अध्यक्ष मेला विकास एवं प्रबंध कमेटी गिरौदपुरी धाम, सम्मिलित हुए, जहां पर प्रदेश भर से उपस्थित सामाजिक मुखिया, समस्त राजमहंत जिला महंत सेक्टर महंत अठगवा महंत गण भंडारी साटीदार व सतनाम सेना पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पृथक सतनाम धर्म की मान्यता के सम्बन्ध में आवाज उठाया! जिसमें समाज द्वारा एक मत होकर सर्वसम्मति से समर्थन किया गया!
← सभी समाचार
×